क्रिकेट का खेल अपने देश का राष्ट्रिय खेल तो नहीं है लेकिन ये खेल अपने देश का सबसे लोकप्रिय खेल बन चुका है। अब किकेट में भविष्य बनाने के लिए कई युवा क्रिकेटर अपना पूरा जोर लगा रहे हैं और इस खेल में स्थापित करियर बनाना चाहते हैं।
उम्र के तथ्य छुपाने वाले क्रिकेटरों पर सख्त बीसीसीआई
लेकिन कुछ ऐसे घपलेबाज खिलाड़ी होते हैं जो क्रिकेट में किसी तरह से करियर बनाने के इरादें से कई तरह के हेरफेर करने की कोशिश करते देखे जाते हैं। जिसमें उम्र के तथ्य को छुपाने का मामला सबसे ज्यादा देखा जाता है।

उम्र के साथ छेड़छाड़ करने और इसके तथ्य छुपाकर धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों पर बीसीसीआई ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है और ऐसे खिलाड़ियों को प्रतिबंधित करने की तैयारी कर ली है।
आयु धोखाधड़ी करने वाले क्रिकेटरों पर लगाया जाएगा 2 साल का बैन
बीसीसीआई ने उम्र के हेरफेर को लेकर धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों को लेकर मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए किया है कि जो खिलाड़ी उम्र के तख्य को छुपाते पकड़ा गया तो उस पर बीसीसीआई के द्वारा मान्यता प्राप्त सभी तरह से टूर्नामेंट में 2 साल का प्रतिबंध लगाएगी।

बीसीसीआई की ओर से इसको लेकर कहा गया कि “खेल में आयु धोखाधड़ी को लेकर बीसीसीआई की शून्य सहिष्णुता की नीति है और बीसीसीआई के टूर्नामेंट में पंजीकरण के दौरान जन्म तिथि के प्रमाण पत्र से छेड़छाड़ के दोषी क्रिकेटरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।”
बीसीसीआई की मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट से किया जाएगा प्रतिबंधित
बीसीसीआई ने अपने बयान में इसे लेकर कहा कि “सत्र की शुरुआत में जैसा की राज्य संघों को बताया गया, बीसीसीआई दोहराना चाहता है कि,

“2018-19 सत्र से जो भी क्रिकेटर अपनी जन्म तिथि से छेड़छाड़ का दोषी पाया जाता है, उसे अयोग्य घोषित किया जाएगा और बीसीसीआई के किसी भी टूर्नामेंट में खेलने से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। जो 2018-19 और 2019-20 सत्र तक होगा।”
BCCI: Wish to reiterate that from the 2018-19 season, any cricketer who is found guilty of tampering his/her date of birth will be disqualified and barred from participating in any BCCI tournament for a period of 2 years i.e. 2018-19 and 2019-20 seasons. pic.twitter.com/YyF43dJ598
— ANI (@ANI) November 27, 2018
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post उम्र के तथ्य छुपाने और धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों पर बीसीसीआई हुआ सख्त, इतना लगेगा बैन appeared first on SportzWiki Hindi.