Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-ऑस्ट्रेलिया दौरे की सचिन ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया सीरीज जीत का प्रबल दावेदार

भारतीय टीम को 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। भारत को वहां पहले टीम इंडिया 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद 6 दिसंबर से टीम 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया में पिछले दोनों टेस्ट मैच से भारत एक भी मैच नहीं जीत 2011-12 की दौर पर टीम को सभी 4 मैचों में हार मिली थी वहीं 2014-15 में 4 मैच में 2 में भारत को हार मिली जबकि 2 मैच ड्रा रहा था। भारत के इस दौरे के बारे में महान सचिन तेंदुलकर ने बात की।

भारत के पास बड़ा मौका

मुंबई में आज सचिन तेंदुलकर ने एक कार्यक्रम में भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बात की। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का काफी अच्छा मौका है। इसके साथ ही सचिन ने डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ को वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी भी बताया।

उन्होंने कहा

“डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बिना ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली जैसी टीम नहीं है। यही वजह है कि हमारे पास वहां जबरदस्त मौका रहेगा। यह बड़ा मौका है कि टीम वहां जाकर कुछ स्पेशल कर सके।”

खलील अहमद की भी तारीफ की

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने वनडे क्रिकेट में शानदार आगाज किया है। एशिया कप में अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 3 विकेट चटकाए। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में उन्होंने अपनी स्विंग से सभी को प्रभावित किया।

उनके बारे में मास्टर ब्लास्टर ने कहा

“खलील अच्छे रहे हैं, मैंने उन्हें ज्यादा गेंदबाजी करते हुए तो नहीं देखा है, लेकिन वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे तभी मैंने उनकी गेंदबाजी देखि थी। फिर भी मैंने जितना देखा है वह काफी बेहतर है।”

तेज गेंदबाजों में प्रतिस्पर्धा अच्छी बात 

आज के समय भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी दुनिया के सबसे बेहतरीन अटैक में गिनी जाती है। गेंदबाजों ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में विपक्षी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। उनके बारे में सचिन ने कहा

“हमारे लिए अच्छा है कि तेज गेंदबाजों में प्रतिस्पर्धा है। इसका मतलब होता है कि बेंच पर बैठे गेंदबाज भी काफी अच्छे हैं। ऐसे में किसी खिलाड़ी को चोट लगती है तो आपको विकल्प के लिए ज्यादा नहीं सोचना पड़ता।”

The post भारत-ऑस्ट्रेलिया दौरे की सचिन ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया सीरीज जीत का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.