Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट से पत्रकार ने कहा, सीए जल्द स्मिथ और वार्नर का बैन खत्म करने का विचार कर रहा, तो विराट ने दिया ये जवाब

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं. जहां उनसे एक साल का बैन झेल रहे स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पर लगे बैन को लेकर भी एक सवाल पूछ डाला. हालाँकि, विराट ने इस बात का जवाब अपने ही अंदाज में दिया हैं.

स्मिथ, वार्नर पर मेरा टिप्पणी देना सही नहीं 

दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने जब विराट से पूछा, कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्मिथ और वार्नर के बैन को जल्द खत्म करने के लिए कह रहा हैं, तो इसके जवाब में कप्तान कोहली ने कहा, “मैं इस बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि मुझे इस बात की डिटेल नहीं पता हैं, मुझे नहीं पता, कि फिलहाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन दोनों को लेकर क्या विचार कर रहा हैं, इसलिए मेरा अपनी इस पर बात पर टिप्पणी देना सही नहीं हैं. “

ऑस्ट्रेलिया को नहीं ले सकते हल्के में 

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को हल्के में ना लेने की बात कहते हुए अपने बयान में आगे कहा, “ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी काफी अच्छी हैं. उनके पास अभी भी कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं. हाँ, जरुर उन्होंने अपने दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज खोये हैं, लेकिन उनके कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं. जो टीम को अकेले दम पर जीत दिला सकते हैं. 

खासतौर पर उनकी टीम लिमिटेड ओवर क्रिकेट में और अच्छी हैं.  आप किसी भी टीम को कमजोर नहीं समझ सकते हैं और अगर आप उन्ही की धरती पर खेल रहे हैं, तो आपकों उन्हें हल्के में लेने की भूल नहीं करनी चाहिए. हमारा ध्यान सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलने की ओर हैं. फिलहाल हम और ज्यादा कुछ नहीं सोच रहे हैं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट से पत्रकार ने कहा, सीए जल्द स्मिथ और वार्नर का बैन खत्म करने का विचार कर रहा, तो विराट ने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.