Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले साफ तौर पर इन खिलाड़ियों को दी चेतावनी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं. जहां उनके साथ टीम के कोच रवि शास्त्री भी थे. अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्लेबाजों को संकेत दिया हैं.

टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे में अच्छी बल्लेबाजी करने की जरुरत 

विराट कोहली ने अपने बयान में बल्लेबाजों के अच्छा प्रदर्शन करने की बात को लेकर कहा, “हम सभी इस बात पर अच्छा महसूस कर रहे है, कि हमारे पास एक अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है, लेकिन बल्लेबाजों को भी कदम उठाने की जरूरत है, इंग्लैंड दौरे के बाद एक टीम के रूप में हमने सभी को यह बात बोली है.

कुछ चीजें ऐसी है. जहां हमें सुधार की जरुरत हैं और इस बात को एक टीम के नाते हम सभी बखूबी जानते हैं. हम इन चीजों पर सुधार करने की कोशिश भी करेंगे. हमारे हर खिलाड़ी को अपनी जिम्मेदारी का अहसास हैं. हम सभी अपनी भूमिका को बखूबी समझते हैं.

हमने उन चीजों पर गौर किया हैं जो हम इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में सही नहीं कर पाये थे और अब उन्ही चीजों पर हमें एक टीम के नाते काम करने की जरुरत भी हैं. कुछ चीजें ऐसी बची हैं. जिसमे मुझे खुद व हमारे बाकी खिलाड़ियों को काम करने की जरुरत हैं. जिसमे से टीम की बल्लेबाजी सबसे मुख्य हैं.”

सीरीज जीत के लिए सभी विभाग में करना होगा प्रदर्शन 

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,

“हमने इंग्लैंड में नॉटिंघम में खेले गये तीसरे टेस्ट मैच में पूर्ण प्रदर्शन किया था, लेकिन हम चाहते हैं, कि अब ऐसा ही पूर्ण प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की पूरी श्रृंखला के लिए बने रहें.

यही कारण है, कि हम टेस्ट सीरीज जीत पाएंगे.ऑस्ट्रेलिया दौरे में हमारा ध्यान इस बात पर होगा, कि इस दौरे पर बल्लेबाज किस तरह से अच्छी बल्लेबाजी करे.”

गेंदबाजो पर 20 विकेट लेने का पूरा भरोसा 

विराट कोहली ने अपनी टीम के गेंदबाजो को लेकर कहा,

“हमारे गेंदबाज एक अच्छी लय में हैं और वे जानते हैं कि उन्हें क्या करना है. लंबे समय बाद, हमें लगता है कि हम हर टेस्ट मैच में  20 विकेट ले सकते हैं. जो कि एक टीम के लिए बहुत अच्छी बात हैं. लेकिन सीरीज जीतने के लिए सभी विभाग को एक साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले साफ तौर पर इन खिलाड़ियों को दी चेतावनी appeared first on SportzWiki Hindi.