अनिल कुंबले ने 19 जून 2017 को अपने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था. चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के अनिल कुंबले की कोचिंग में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. हालाँकि, भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम के हाथों एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.
विराट नहीं मानते थे कुंबले की बात

सूत्रों के अनुसार विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच काफी मतभेद चल रहे थे, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था.
दरअसल, कुंबले चाहते थे, कि फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की जाए और यही बात उन्होंने टीम मीटिंग में भी रखी, लेकिन विराट ने अपनी चलाते हुए फाइनल में पहले गेंदबाजी चुनी और टीम को फाइनल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. विराट सबकुछ अपने हिसाब से ही चलाना चाहते थे.
विराट सबकुछ अपने हिसाब से चलाना चाहते

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने एक इंटरव्यू दिया हैं. जिसमे उन्होंने विराट के लिए यह बात कही हैं, कि वह सबकुछ अपने हिसाब से ही चलाना चाहते हैं.
बिशन सिंह बेदी ने आजतक को दिए गये अपने बयान में कहा, “कोहली एक ऐसा खिलाड़ी है जो सबकुछ करना चाहता हैं. वह अपने हिसाब से ही टीम को आगे ले जाना चाहता हैं. “
अच्छा चल रहा, इस वजह से सब होने दिया जा रहा
बिशन सिंह बेदी ने आगे अपने बयान में आगे कहा,
“फिलहाल तो कोहली सबकुछ ऐसा कर रहा हैं. जो हम चाहते हैं और शायद इसी वजह से सभी वह होने दे रहे हैं जो कोहली चाहता हैं. पता नहीं विराट ने अनिल कुंबले को क्या कहा था, लेकिन जिस तरह से अनिल कुंबले को अपना कोचिंग पद छोड़ना पड़ा वह सही नहीं था.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बिशन सिंह बेदी ने खोला राज, विराट ने कुंबले के साथ किया था ये काम जिसकी वजह से उन्हें देना पड़ा था इस्तीफा appeared first on SportzWiki Hindi.