स्पोर्ट्सडेस्क। क्रिकेट जगत में हिटमैन के नाम से जाने वाले रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले चार दिवसीय मैच से आराम दिया गया है। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। अभी हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
ICC वनडे रैंकिंग: विराट कोहली शीर्ष पर काबिज, बुमराह भी बने नंबर वन
भारतीय टीम में धोनी की मौजूदगी को लेकर रोहित शर्मा ने दिया ये बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खुद मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले रोहित शर्मा को उनके बढ़ते काम के बोझ को देखते हुए भारत ए की तरफ से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच से आराम दिया गया है। बता दे कि न्यूजीलैंड ए के खिलाफ मुकाबला 16 नवंबर से खेला जाना है।
क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान पर कदम रख सकते है ये दो खिलाड़ी, जानिए
बीसीसीआई ने एक बयान में बताया कि, 'रोहित को न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ होने वाले पहले चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया-ए की टीम में लिया गया था। लेकिन इसके बाद सीनियर चयन समिति और टीम प्रबंधन ने बढ़ते काम के बोझ को देखते हुए उन्हें आराम देने का फैसला किया है।' रोहित शर्मा अब शुक्रवार को भारतीय टी-20 टीम के साथ आस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे। जहां 21 नवंबर को पहला टी-20 मैच खेला जाएंगा। बता दे कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद चार टेस्ट और तीन वनडे मैच भी खेली जाएगी।
Herald