Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी टीम को बहुत खलती है : रोहित शर्मा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 टीम से बाहर किये जाने के बाद रोहित शर्मा को उनकी याद आई है. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम से बाहर किए जाने पर उन्होंने बड़ा बयान दिया है. वहीँ मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के मुताबिक, धोनी का टी20 करियर खत्म नहीं हुआ है. उन्हें टीम से बाहर रखने का मतलब है कि हम विकटों के पीछे मजबूत विकल्प की तलाश कर रहे हैं.

रोहित शर्मा ने कहा,

“धोनी श्रीलंका में निदाहस ट्रॉफी में भी नहीं खेले थे. धोनी का टीम में नहीं होना खलता है. उनकी मौजूदगी से ही सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि काफी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है विशेषकर युवा खिलाड़ियों का” 

विराट ने कहा ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को और मौके देने के लिए खुद को किनारे किया है

वहीं खुद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी20 टीम के चयन के बाद कहा था कि धोनी अब भी टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने टी20 फॉर्मेट में ऋषभ पंत जैसे किसी खिलाड़ी को और मौके देने के लिए खुद को किनारे किया है.कोहली ने कहा, “धोनी वैसे भी हमारे लिए वनडे खेलते हैं, उस हिसाब से वो केवल युवा खिलाड़ियों की मदद करना चाह रहे हैं. ना कि जो दूसरे लोग सोच रहे हैं और मैं बतौर कप्तान आपको इस बात का यकीन दिला सकता हूं.”

107 टी20 इंटरनेशनल मैच में 93 मैचों का हिस्सा रहे हैं धोनी 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी टीम को बहुत खलती है : रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.