Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानिए, आखिर किस बात को लेकर कप्तान कोहली से खुश नहीं है रोहित शर्मा

स्पोर्ट्स डेस्क। अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम के खिलाड़ियों के बीच आपसी मतभेद अभी से शुरू हो गए है। टीम में इस बार ये मतभेद कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच देखने को मिले है। दरअसल हाल ही में कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वर्ल्डकप को ध्यान में रखते हुए टीम में प्रमुख तेज गेंदबाजों को आईपीएल में नहीं खेलना चाहिए। लेकिन इस मुद्दे को लेकर रोहित ने विराट को सपोर्ट नहीं किया है।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में इन स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरेगी ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि अगले साल इंग्लैंड में आयोजित होने वाला वर्ल्डकप आईपीएल खत्म होने के कुछ दिन बाद ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में कप्तान कोहली चाहते है कि भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे टीम के मुख्य गेंदबाज इस बार आईपीएल में ना खेलें ताकि वे वर्ल्डकप के लिए पूरी तरह से फिट रहे।

गौरतलब है कि टीम के प्रमुख गेंदबाज भुवी और बुमराह का वर्ल्डकप की टीम में चयन होना तय है और ये दोनों खिलाड़ी टीम के वर्ल्डकप अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे वहीं उमेश यादव, शमी और खलील अहमद को भी वर्ल्डकप टीम में जगह मिल सकती है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान का दावा, ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराएगी विराट सेना

हालाँकि टीम में प्रमुख गेंदबाजों को आराम देने का यह विचार अच्छा साबित हो सकता है लेकिन मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा टीम के गेंदबाजों से ज्यादा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे है। रोहित का कहना है कि वर्ल्डकप से पहले मुख्य गेंदबाजों को आराम देने का विपरीत असर भी हो सकता है क्योंकि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले उन्हें अभ्यास करने के ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे। हालाँकि खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा या नहीं इसपर बीसीसीआई ने अभी तक कोई निर्णय नहीं किया है।

इस पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने की भविष्यवाणी, कंगारुओं को मात देगी टीम इंडिया



Herald