Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टेस्ट के लिये वेस्टइंडीज के गैब्रियल पर प्रतिबंध

चटगांव
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनोन गैब्रियल पर बांग्लादेश के खिलाफ अगले टेस्ट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है चूंकि अनुशासनात्मक कारणों से 24 महीने के भीतर उनके कुल पांच डिमेरिट अंक हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन इमरूल कायेस को कंधा मारने के कारण गैब्रियल पर दो डिमेरिट अंक लगाये गए। यह घटना टेस्ट के आठवें ओवर की है जब गेंद डालने के बाद गैब्रियल ने इमरूल को कंधा मारा। आईसीसी ने कहा कि अंपायरों की राय में शारीरिक संपर्क से बचा जा सकता था। गैब्रियल पर अप्रैल 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ जमैका टेस्ट के दौरान भी तीन डिमेरिट अंक लगाये गए थे । उस समय उस पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था