Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिम और नेट्स में पसीना बहा रहा हूं वापसी के लिए हूं तैयार : एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स ने एक बयान दिया हैं. जिसमे उन्होंने कहा हैं, कि टी-20 लीग में वापसी से वह काफी खुश हूं. साथ ही उन्होंने बताया हैं, कि वह वापसी के लिए जिम और नेट्स में पसीना बहा रहे हैं.

वापसी के लिए जिम और नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहा 

दैनिक जागरण में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एबी डिविलियर्स ने अपने बयान में कहा, “आने वाले 8 महीनों में दर्शकों को बहुत कुछ दिखने वाला हैं. छह महीने पहले ही मैंने संन्यास की घोषणा की थी. इसके बाद मैंने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ काफी अच्छा समय बिताया. 

अब छह महीनों बाद दोबारा खेलने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. कुछ लोगो को यह गलतफहमी हैं, कि मैंने सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं. मैं अभी भी वापसी के लिए जिम और नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहा हूं.”

युएई टी-20 लीग का ब्रांड अम्बेस्टर बनकर काफी खुश हूं

एबी डिविलियर्स ने आगे अपने बयान में कहा, “क्रिकेट साउथ अफ्रीका को पिछले वर्ष अपनी टी-20 लीग शुरू करने में कुछ समस्याएं आई थी, लेकिन इस बार सब ठीक हो चुका हैं. अब इस हफ्ते से साउथ अफ्रीका की एमजांसी सुपर लीग शुरू हो रही हैं. मुझे उम्मीद है यह एक रोमांचक लीग होगी.

प्रिटोरिया के कप्तान के रूप में मुझे उम्मीद हैं, कि हमारी टीम लीग में अच्छा करेगी. एमजांसी सुपर लीग के बाद मेरा ध्यान युएई में होने वाली टी-20 लीग में होगा. जहां स्टीवन स्मिथ जैसे कई शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेने हैं. मैं इस लीग का ब्रांड अम्बेस्टर बनकर काफी खुश हूं.”

बीपीएल और पिएसएल में खेलने को हूं उत्साहित 

एबी डिविलियर्स ने आगे अपने बयान में कहा, “युएई में होने वाली टी-20 लीग के बाद में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) की तैयारी करूँगा. जो तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. इस लीग में मुझे इस बार रंगापुर राइडर्स टीम से खेलने का मौका मिलने वाला हैं. 

मैं अपने पसंदीदा कोच टॉम मुडी व क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर रोमांचित हूं. इसके कुछ दिनों बाद मैं पाकिस्तान प्रीमियर लीग में हिस्सा लूँगा. मैं पाकिस्तान प्रीमियर लीग में पहली बार खेलने को लेकर भी काफी उत्साहित हूं.”

आईपीएल 2019 जीत सकती हैं हमारी टीम 

एबी डिविलियर्स ने आगे अपने बयान में कहा, “इसके कुछ हफ्ते आराम के बाद मैं आईपीएल खेलने जाऊंगा. आईपीएल निश्चित रूप से दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग हैं. मैं अपने आरसीबी के खिलाड़ियों व विराट कोहली के साथ जुड़ने के लिए काफी बेकरार हूं. 

हम 2018 के आईपीएल को भूलेंगे और इस बार हम नये सिरे से आईपीएल में शुरूआत करेंगे. हमारी टीम में आईपीएल जीतने की काबिलियत हैं और 2019 में हम ऐसा ही करना चाहेंगे.

2019 का आईपीएल जिस भी देश में होगा. उम्मीद हैं, कि और आईपीएल के तरह सफल ही रहेगा. आईपीएल के बाद सभी टीमें विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होगी.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post जिम और नेट्स में पसीना बहा रहा हूं वापसी के लिए हूं तैयार : एबी डिविलियर्स appeared first on SportzWiki Hindi.