भारत के उपकप्तान कप्तान रोहित शर्मा ने शिखर धवन कि तारीफ करते हुए कहा कि शिखर धवन का फॉर्म में लौटना हमारे लिए आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ धवन ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 62 गेंद में 92 रन की पारी खेली, जिससे भारत कि मेहमान टीम पर छह विकेट से विजय पाकर 3-0 से क्लीनस्वीप किया। धवन और युवा ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 80 गेंद में 130 रन जोड़े, जिससे भारत 182 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा।
रोहित ने मैच के बाद कहा, 'टीम के लिए यह महत्वपूर्ण था की वो यह मैच जीते इससे अगले आने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा। शिखर ने वन-डे सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी कि है। लेकिन वह बड़े स्कोर नहीं बना पा रहा था। मुझे खुशी है कि वह मैच जिताने वाली पारी खेल पाया और महत्वपूर्ण दौरे से पहले फॉर्म हासिल कर पाया।'
उन्होंने कहा, 'ऋषभ ने भी बेहतरीन खेल दिखाकर यह बता दिया कि उनका खेलना भारत के लिए कितना महवपूर्ण हैं यह उसके लिए शानदार मौका था। हमने पहले छह ओवर के भीतर दो विकेट गंवा दिए थे। थोड़ा दबाव भी था। वे इससे अच्छी तरह निपटे और यह मैच जिताने वाली साझेदारी थी। टीम के नजरिये से यह महत्वपूर्ण है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने रन बनाए।'
वेस्ट इंडीज पर शानदार जीत के बाद भारत का अब आस्ट्रेलिया से मुकाबला है दौरे की शुरुआत ब्रिसबेन में 21 नवंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी। रोहित ने वेस्ट इंडीज पर जीत को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से जोड़ते हुए कहा कि भारत को 3-0 की जीत से आत्मविश्वास लेना चाहिए और आने वाले मैच अलग होंगे। उन्होंने कहा, 'वहां जाकर प्रदर्शन करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण होता है। आप जब भी वहां जाते हैं जो एक खिलाड़ी, व्यक्ति और टीम के रूप में आपकी परीक्षा होती है। आस्ट्रेलिया में खेल अलग तरह का होगा।'
Herald