Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी, ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी झमाझम रन बरसाते हुए नजर आयेगे विराट कोहली

भारतीय टीम अब कुछ ही दिनों में मिशन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत करने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय टीम को तीनों ही फॉर्मेट में खेलना है इसमें विश्व क्रिकेट की दो सबसे बड़ी और मजबूत टीमें आमने-सामने होंगी। जिसको लेकर पूरे क्रिकेट जगत की नजरें लगी हुई हैं।

विराट कोहली पर रहेंगी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हर किसी की नजरें

अब जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर उनकी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार है तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली तो इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली पर हैं। विराट कोहली हालिया समय में जबरदस्त फॉर्म को दर्शा चुके हैं  साथ ही विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शब्दों से भी जवाब दे सकते हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को विराट कोहली है  भरोसा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का शुरुआत से ही इतिहास रहा है कि वो मैच के दौरान जुबानी जंग में भी आगे रहते हैं। लेकिन जिस तरह से विराट कोहली खिलाड़ी रहे हैं वो कभी भी जुबानी जंग का करारा जवाब देने से भी पीछे नहीं रहने वाले हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को भी विराट कोहली पर पूरा भरोसा है कि वो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अपनी फॉर्म को बरकरा रखेंगे। माइकल वॉन ने विराट कोहली के अच्छे प्रदर्शन की भविष्यवाणी की है।

फॉक्स स्पोर्ट्स ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर पूछा सवाल

ऑस्ट्रेलिया के स्पोर्ट्स चैनल फॉक्स स्पोर्ट्स ने विराट कोहली के एक विडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है और साथ ही पूछा है कि “क्या विराट कोहली अपनी सुप्रीम फॉर्म को बरकरार रख पाएंगे? ”

माइकल वॉन ने हां में दिया अपना जवाब

तो इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी प्रतिक्रिया दी और हां में अपना जवाब दिया है। यानि माइकल वॉन की इस प्रतिक्रिया से साफ होता है कि उन्हें भारतीय टीम के कप्तान पर पूरा भरोसा है कि वो जरूर चलेंगे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post इस दिग्गज खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी, ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी झमाझम रन बरसाते हुए नजर आयेगे विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.