बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ी में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमुर अली खान हमेसा सुर्खियों में रहते हैं. उनकी एक फोटो पाने के लिए मीडिया के बीच होड़ रहती हैं. बता दें, तैमुर अली खान के पीता सैफ अली खान जानी मानी अभिनेत्री शर्मीला टैगोर और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं.
सैफ का जन्म में दिल्ली में 16 अगस्त 1970 को हुआ था
सैफ का जन्म में दिल्ली में 16 अगस्त 1970 को हुआ था. सैफ की दादी यानि कि मंसूर अली खान पटौदी की मां साजिदा सुल्तान भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खान की बेटी थीं. हमीदुल्ला खान के बाद उनकी छोटी ने भोपाल रियासत की कमान अपने हाथों में ले ली. क्योंकि कहा जाता है कि नवाब हमीदुल्लाह की बड़ी बेटी आबिदा सुल्तान बंटवारे के बाद पाकिस्तान चली गईं थीं. साजिदा के निधन पर भोपाल रियासत की कमान उनके बेटे और क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को सौंप दी गई.

महज 21 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाली मंसूर अली खान पटौदी ने
महज 21 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभालने वाले मंसूर अली खान पटौदी ने देश का सबसे युवा टेस्ट कप्तान होने का गौरव हासिल किया था. वो भी तब, जब चंद महीने पहले ही एक कार दुर्घटना में उनकी दाईं आंख निष्क्रिय हो गई थी. नवाब पटौदी की गिनती भारत के सबसे बेहतरीन टेस्ट कप्तानों में की जाती है.
उन्होंने 46 टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया जिस दौरान 34.91 की औसत से कुल 2783 रन बनाए.दिल्ली में इंग्लैंड के विरुद्ध नाबाद 203 रन उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.

उन्होंने दाहिने हाथ के बल्लेबाज और मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे. 20 वर्ष की उम्र में क्रिकेट करियर शुरुआत करने वाले पटौदी ने भारत के लिए 1961 से 1975 के बीच क्रिकेट खेला. 1962 में पटौदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली. उन्होंने 1970 में कप्तानी छोड़ दी और 1975 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया.
नवाब पटौदी के पिता इफ्तिखार अली खान पटौदी भी थे क्रिकेटर
नवाब पटौदी के पिता इफ्तिखार अली खान पटौदी ने भी भारत के लिए छह टेस्ट के साथ-साथ 127 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे. अपने पिता की तरह ही वे एक भी एक अच्छे क्रिकेटर बनाना चाहते थे. नवाब अली खान पटौदी जब अपना 11वां जन्मदिन मना रहे थे तभी उनके पिता नवाब इफ्तिखार अली खान पटौदी का मौत हो गई थी.
5 जनवरी को पटौदी के जन्मदिन के साथ-साथ उनके पिता जी की पुण्यतिथि भी है. उनके पिताजी जब पोलो खेल रहे थे तब दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी.

क्या तैमुर अली खान भी बनेंगे क्रिकेट खिलाड़ी
सैफ अली खान भी अपने कॉलेज के समय क्रिकेट खेला करते थे. जैसे इस खानदान में क्रिकेट का खून दौर रहा है.अगर तैमुर क्रिकेट को अपना करियर चुने तो ये आशचर्य की बात नहीं होगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post क्या अपने दादा के नक्शे कदम पर चलते हुए महान क्रिकेटर बनेंगे तैमुर अली खान? appeared first on SportzWiki Hindi.