Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल किया घोषित

विश्व कप

9 नवंबर 2018 से आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप खेला जाना है. यह आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप वेस्टइंडीज की धरती पर खेला जाना है.

इस टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम भी पूरी तरीके से तैयार हैं. बता दें, कि आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के मैच कब और कहाँ होने हैं. इस बात का ऐलान बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कर दिया हैं.

9 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी अपने अभियान की शुरूआत 

भारतीय टीम को इस विश्व टी-20 में अपने अभियान की शुरुआत 9 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी. इसके बाद भारत का 11 नवंबर को पाकिस्तान से सामना होना है. 15 नवंबर को आयरलैंड और 17 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. भारत के ये सभी मैच गयाना में खेले जाएंगे.

 

इस प्रकार हैं टी-20 विश्व के लिए महिला भारतीय टीम 

हरमनप्रीत कौर(कप्तान), स्मृति मंधाना(उपकप्तान), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्स, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया(विकेटकीपर) पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्राकर और अरूंधति रेड्डी

भारतीय टीम टूर्नामेंट की रहेगी प्रबल दावेदार 

आपकों बता दें, कि पिछली बार साल 2016 में आईसीसी महिला विश्व कप भारत में खेला गया था. हालाँकि, भारतीय टीम का प्रदर्शन इस विश्व कप में उतना खास नहीं रहा था, लेकिन इस बार भारतीय टीम को इस विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं. भारतीय टीम ने साल 2017 के वनडे विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन करके अपनी जगह फाइनल में बनाई थी.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बीसीसीआई ने महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल किया घोषित appeared first on SportzWiki Hindi.