आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने चारों मैच हारने के बाद आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम विश्व कप के पहले दौर से ही बाहर हो गई. इस हार के बाद आयरलैंड की जुड़वा बहनों ने एकसाथ क्रिकेट से संन्यास ले लिया.जी हां, आयरलैंड की जुड़वा बहनें सेसेलिया और आइजोबेल जोएस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.
इसाबेल, आयरलैंड की ऑल राउंडर ने 1999 में भारत के खिलाफ अपना पहला वनडे खेला. उन्होंने टीम के लिए 79 एकदिवसीय मैचों में 995 रन बनाए और 66 विकेट अपने नाम किए हैं .

एकमात्र टेस्ट मैच में आई थी नजर
55 टी 20 में, इस ऑलराउंडर ने 33 विकेट लिए और 944 रन बनाए. वह एकमात्र टेस्ट मैच में भी दिखाई दीं, जो पाकिस्तान के खिलाफ 2000 में खेला गया था.इस बीच, सलामी बल्लेबाज सीसेलिया ने 57 एकदिवसीय मैचों में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया और 1172 रन बनाये. उन्होंने 43 टी 20 भी खेली. जिसमें 65 9 रन बनाएं.

क्लेयर शिलिंगटन और सीआरा मेटकाल्फ ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने को कहा था
दोनों खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद अब आयरलैंड की टीम अपने चार सबसे अहम खिलाड़ियों के बिना हो गई है क्योंकि क्लार शिलिंग्टन और सियारा मेटकाल्फ ने पहले ही कह दिया था कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप उनके करियर का आखिरी होगा.
भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को हराकर महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बनाई
बता दें,भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को ही मात देकर महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. यह भारत की लगातार तीसरी जीत थी. भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर अपने विश्वकप अभियान की शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे मैच में उसने पाकिस्तान को हराया था.

आयरलैंड की ये टीम टी-20 विश्व कप में खेलने आई थी
क्लेयर शिलिंगटन,कैबी लुइस,इसोबेल जोयस, इमिएर रिचर्डसन, किम गार्थ,लौरा डेलानी (कप्तान),शॉना कैवेनॉ, मैरी वाल्डरोन(विकेटकीपर), लुसी ओ रेली, लारा मरीट्ज,सेलेस्टे राक.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद इस टीम के चार खिलाड़ियों ने एक साथ कहा क्रिकेट को अलविदा appeared first on SportzWiki Hindi.