भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे अभ्यास मैच में भारत ने शानदार बल्लेबाजी की. पहले दिन भारतीय टीम 358 रनों पर ऑल-आउट हो गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करने आई उन्होंने 4 ओवर में 24 रन बनाएं. उनकी टीम ने एक भी विकेट नहीं गवाएं. भारत की ओर से विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी,अजिंक्य रहाणे, चतेश्वर पूजारा ने शानदार अर्धशतक लगाएं.
ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ अनहोनी होते-होते रह गई
ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ अनहोनी होते-होते रह गई. दरअसल, जिस पेस अटैक के दम पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का ख्वाब देख रही है, उसी के एक किरदार उमेश यादव, चोट खाने से बाल-बाल बच गए. प्रैक्टिस मैच में जब उमेश गेंदबाजी कर रहे थे उसी दौरान वो लड़खड़ाकर धड़ाम से गिर पड़े.
यहाँ देखें वीडियो
An awkward moment for Umesh Yadav with his first ball in Australia this summer…
WATCH LIVE: https://t.co/bRjvo3LvLP #CAXIvIND pic.twitter.com/RNv6D6v9T5
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2018
अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद कर रहे थे
उमेश यादव इतनी बुरी तरह से तब गिरे जब वो अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद कर रहे थे. वीडियो में आप देख सकते हैं रनअप लेने के बाद भारतीय टीम का ये स्पीड किंग जब गेंद को रिलीज ही करने वाला था तभी उनका पैर लड़खड़ा गया और वो गिर पड़े.

उमेश को चोट नहीं आई
हालांकि, टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर ये रही कि इतनी बुरी तरीके से गिरने पर भी उमेश को चोट नहीं आई. और वो दोबारा गेंदबाजी के लिए रनअप पर चले गए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तर उमेश ने 2 ओवर की गेंदबाजी की और 13 रन दिए.

पहले दिन बारिश की वजह से रद्द हो गया था मैच
गौरतलब है कि इस चार दिवसीय अभ्यास मैच के बाद टीम इंडिया को 6 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. गौर हो कि बुधवार को भारत और क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के बीच बुधवार को यहां शुरू होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया था.
के एल राहुल फिर हुए फ्लॉप
अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में सीरीज अपने नाम करनी है तो विराट कोहली पर ही निर्भर नहीं रहना होगा. कोहली के अलावा भी बाकी के बल्लेबाजों को ये जिम्मेदारी उठानी होगी.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 6 दिसंबर से एडिलेड टेस्ट के साथ होगा.

सिर्फ तीन रन बना कर आउट हुए के एल राहुल
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज के एल राहुल की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बनी हुई है. इस बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी का बल्ला इस समय रंग में नजर नहीं आ रहा है और राहुल लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खेले गए प्रैक्टिस मैच में भी के एल राहुल कुछ खास नहीं कर पाए और 18 गेंदों में महज 3 रन बनाकर आउट हो गए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में गेंदबाजी के दौरान उमेश यादव के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, परेशान हुई भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.