एक क्रिकेटर अपने बेटे को क्रिकेट के मैदान में देखना चाहेगा। और उस क्रिकेटर का सपना होता है कि उसका बेटा भी उनकी तरह की क्रिकेट जगत में नाम करें। इसको लेकर क्रिकेटर पिता के द्वारा भी अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए पूरी लगन और मेहनत देखी जाती है।
कई क्रिकेट लीजेंड के बेटे क्रिकेट में ही बना रहे हैं अपना करियर
अब तक के क्रिकेट इतिहास में कुछ महान खिलाड़ियों के बेटों ने क्रिकेट के मैदान में अपनी दस्तक दी है जिसमें भारत के सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर या फिर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन वॉ हो….

हर कोई अपने बेटे को क्रिकेट के मैदान में सफल होते हुए देखना चाहता है। इसी लिस्ट में अब श्रीलंका के महान बल्लेबाज रहे सनथ जयसूर्या के बेटे की भी एन्ट्री देखने को मिल रही है।
श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के बेटे ने भी दी दस्तक
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाजों में से एक रहे सनथ जयसूर्या के बेटे आजकल क्रिकेट में अपने करियर को बनाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।

सनथ जयसूर्या के बेटे रानुका जयसूर्या अपनी छोटी सी उम्र में पूरी तरह से अपने पिता सनथ के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हीं की तरह क्रिकेटिंग शॉट खेलते नजर आ रहे हैं।
खुद सनथ अपने बेटे रानुका को करवा रहे हैं नेट में बल्लेबाजी प्रैक्टिस
फेसबुक पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो चला है जिसमें सनथ जयसूर्या के बेटे रानुका जयसूर्या नेट में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। खास बात तो ये है कि अपने बेटे रानुका को खुद जयसूर्या नेट में बल्लेबाजी का अभ्यास करवा रहे हैं।
इस दौरान रानुका एक-एक शानदार क्रिकेटिंग शॉट खेलते नजर आ रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देखने के बाद सनथ जयसूर्या के बेटे रानुका की बल्लेबाजी के कायल हो जाएंगे।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो- सनथ जयसूर्या की राह पर चला उनका बेटा, शॉट्स देखकर आप रह जाएंगे हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.