Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने छोड़ी अब इस टीम की कप्तानी, ये हैं बड़ी वजह

इंटरनेट डेस्क। गौतम गंभीर भारतीय टीम के बाएं हाथ के शानदार आक्रामक बल्लेबाज है। भारत के इस दिग्गज ने टीम को कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। गौतम गंभीर ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।

विराट अनुष्का के साथ इस खास जगह मनाएंगे शादी के बाद पहला जन्मदिन

बहरहाल, भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी इस समय अपनी खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर चल है। इसी बीच भारत के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज एक ओर बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली के सबसे सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी गौतम गंभीर ने राज्य की रणजी टीम की कप्तानी का पद छोडऩे का फैसला किया है। दिल्ली के इस अनुभवी खिलाड़ी ने टीम प्रबंधन से किसी युवा खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिये कहा है। दिल्ली की टीम 12 नवंबर कोअपना पहला मैच खेलेगी।

रसूल की शतकीय पारी भी नहीं टाल सकी जम्मू-कश्मीर की हार, राजस्थान ने दर्ज की जीत

इसके बाद ​दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, गौतम ने राज्य टीम के मुख्य चयनकर्ता अमित भंडारी को बता दिया कि वह कप्तानी छोडऩा चाहते हैं।

INDvWI T20 : भारत ने विश्व चैंपियन को रौंदा 5 विकेट से, ये खिलाड़ी बना मैच का हीरो

उन्होंने किसी युवा खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिये कहा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर इसी सत्र में ऋषभ पंत और शिखर धवन की अनुपस्थिति में टीम की कमान सौंपी गई थी।गौतम गंभीर आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की और मैदान में कप्तानी करते नजर आएं थे।