इंटरनेट डेस्क। मिताली राज भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार बल्लेबाज है। भारत की इस आक्रामक बल्लेबाज ने टीम इंडिया को विजयी बनाने के लिए कई बार शानदार पारियां खेल टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।
मिताली राज हाल ही में आईसीसी महिला टी20 विश्वकप खेल कर आई है। मिताली राज ने आईसीसी टी20 विश्वकप के पहले दो मैचों में शानदार शतक लगाकर टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। लेकिन भारत की ये विस्फोटक बल्लेबाज टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में मैदान में नहीं उतरी थी। भारतीय टीम इस विश्वकप में सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाई और टी20 विश्वकप से बाहर हो गई।
इसी बीच टी20 मैचों में लगातार दो अर्धशतक लगाने वाली मिताली राज ने हाल ही में कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स की सदस्य डायना एडुल्जी पर पक्षपात का आरोप लगाया। इस दौरान मिताली राज ने महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रोमेश पोवार पर भी अपमानित करने का आरोप लगाया है। साथ ही मिताली ने रोमेश पंवार का उन्हें बर्बाद करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। आपको बता दें कि मिताली ने टी20 विश्वकप में लगातार दो अर्धशतक जड़े थे। लेकिन इसके बावजूद मिताली को सेमीफाइनल के अहम मुकाबले में नहीं उतारा गया।