भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी की ताजा जारी वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा फायदा पहुंचा है। आईसीसी ने इस वनडे सीरीज के संपन्न होने के बाद जो वनडे रैंकिंग जारी की है उसमें भारतीय खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन का ईनाम मिला है।
रोहित-विराट को अच्छे प्रदर्शन से रैंकिंग में मिला फायदा
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज को भारत ने 3-1 से अपने नाम किया। इस सीरीज जीत में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ ही टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का जबरदस्त योगदान रहा।

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने ही वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में अपने बल्ले का खूब दम दिखाया और वनडे रैंकिंग पर अपना प्रभुत्व स्थापित किया।
15 अंकों के उछाल से 899 अंकों के साथ विराट कोहली हैं नंबर एक पायदान पर
जहां तक विराट कोहली की बात करें तो विराट कोहली इस वनडे सीरीज में अपने एक अलग ही अंदाज में नजर आए। कोहली ने पूरी सीरीज में अपने बल्ले से 453 रन बनाए।

इस शानदार प्रदर्शन के दम पर 15 अंकों की छलांग लगाते हुए विराट कोहली ने वनडे रैंकिंग में अपना पहला स्थान ना सिर्फ कायम रखा बल्कि अपने रैटिंग प्वॉइंट भारी उछाल के साथ 899 अंकों पर पहुंच गए।
तो रोहित दूसरे स्थान पर लेकिन कोहली से नहीं है ज्यादा पीछे
तो वहीं रोहित शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया रोहित शर्मा ने वनडे सीरीज में अपने बल्ले से 389 रन बनाए। रोहित शर्मा को अपने इस प्रदर्शन से वनडे रैंकिंग में 29 अंकों का फायदा हुआ और वो कोहली के बाद दूसरे स्थान पर आ गए।

रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट रैंकिंग में नंबर दो के साथ पहले स्थान पर मौजूद विराट कोहली से ज्यादा पीछे नहीं हैं। और अपने 871 अंकों के साथ रोहित विराट से महज 28 अंक ही पीछे हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली-रोहित को रैंकिंग में हुआ इतना फायदा appeared first on SportzWiki Hindi.