Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के देश छोड़ने वाले बयान पर उनके समर्थन में उतरे सहवाग, कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली इन दिनों फैन को देश छोडऩे के लिए कहने वाला बयान को लेकर लगातार मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए है। विराट कोहली अब विदेशी खिलाडिय़ों को पसंद करने पर देश छोडऩे वाले बयान को लेकर फंसते जा रहे हैं। अभी हाल ही में भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी विराट कोहली के बयान पर प्रतिक्रिया दी है और अपनी राय जाहिर की है। एक खास बातचीत में वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली के देश छोडऩे वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है।


विराट कोहली की कप्तानी को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने दिया ये बड़ा बयान
अगले साल वर्ल्डकप से पहले खिलाड़ियों को आराम देने के लिए जल्दी शुरू हो सकता है आईपीएल

विराट कोहली के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि विराट कोहली के सोशल मीडिया पर 2 करोड़ 70 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इसलिए वह सोशल मीडिया पर लिखी सभी बातों पर अपना ध्यान नहीं दे सकते। उन्होंने आगे कहा कि 'उन्होंने जो किया वह उनका खुद का फैसला है लेकिन एक सेलेब्रिटी होने के नाते हमारे ऊपर आम लोगों से ज्यादा जिम्मेदारी होती है। हम सोशल मीडिया पर फैंस को ही जवाब देते हैं किसी और को नहीं।'

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एक भारतीय क्रिकेट फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह भारतीय खिलाडिय़ों से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाडिय़ों को पसंद करता है। उसकी इस बात पर विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि अगर उसे भारतीय खिलाड़ी पसंद नहीं हैं तो उसे देश में भी नहीं रहना चाहिए और देश छोडक़र चले जाना चाहिए।
विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह क्रिकेट फैन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए थे।



Herald