खेल डेस्क। तीन साल पहले अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान एक बार फिर से किसी टीम की ओर से आईपीएल के दौरान मैदान में नजर आ सकते हैं।
लेकिन इस बार वह बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि कोच के रूप में मैदान में दिखाई दे सकते हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो जहीर खान मुम्बई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
विराट अनुष्का के साथ इस खास जगह मनाएंगे शादी के बाद पहला जन्मदिन
ऐसी खबरें है कि उन्हें श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के स्थान पर मुम्बई इंडियंस का मेंटर बनाया जा सकता है, क्योंकि मलिंगा आईपीएल के आगामी सत्र के लिए अपना नाम खिलाडिय़ों की नीलामी में डाल सकते हैं।
सहवाग ने छोड़ा प्रीति जिंटा का साथ, पंजाब को लगा बड़ा झटका
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिस प्रकार से मलिंगा इस समय प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए कोई भी आईपीएल टीम उन्हें जरुर अपने साथ जोडऩा चाहेगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आईपीएल 2019 का आयोजन विदेश में हो सकता है। इसे देखते हुए भी नीलामी में मलिंगा की बड़ी मांग रह सकती है।
रसूल की शतकीय पारी भी नहीं टाल सकी जम्मू-कश्मीर की हार, राजस्थान ने दर्ज की जीत
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुकी जहीर खान दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी के साथ ही मेंटर की भी भूमिका निभा चुके हैं। जहीर खान आईपीएल में 100 मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने 7.58 की इकॉनोमी से 102 विकेट हासिल किए है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन पर चार विकेट रहा है।