Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली ने दिए संकेत, आईपीएल में इस टीम से खेल सकते है इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 

स्पोर्ट्सडेस्क। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट इन दिनों श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे है। रूट ने श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 124 रन बनाए है। रूट की शतकीय पारी की मदद से श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत हो गई है। रूट ने अपनी शतकीय पारी से कई अनुभवरी खिलाडिय़ों को प्रभावित किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ और सौरव गांगुली ने उनकी प्रशंसा की। रूट की शानदार शतकीय पारी से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली काफी प्रभावित हो गए है।



माइकल हसी ने दिया बड़ा बयान, विराट सेना को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खलेगी इस ऑलराउंडर की कमी

रूट की शतकीय पारी के बाद इस मामले में पीछे रह गए विराट कोहली, जानिए

सौरव गांगुली रूट की शतकीय पारी से इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स को रूट को टीम में शामिल करने की सलाह दे डाली। जी हां, सौरव गांगुली ने ट्विट में दिल्ली डेयरडेविल्स के डायरेक्ट पार्थ जिंदल को टैग किया और रूट की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने जिंदल को रूट को आईपीएल की नीमाली में खरीदने की ओर इशारा कर दिया है।


दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने दिया ऑस्ट्रेलिया को विराट कोहली को रोकने का फॉर्मूला

रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 146 गेंदों पर 124 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने पारी के दौरान दस चौके और दो छक्के लगाए। इसी के साथ रूट ने भारत के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। रूट ने 76* टेस्ट मैच खेलते हुए 6455 रन बना लिए है। बता दे कि विराट कोहली ने अबतक 73 टेस्ट मैचों में 6331 रन बनाए हैं।



Herald