दक्षिण अफ्रीका में इन दिनों खेली जा रही उनकी नई टी-20 क्रिकेट लीग मजांसी सुपर लीग में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। इस टी-20 लीग में कई शुक्रवार को डरबन हीट और नेल्सन मंडेला बे जेंट्स की टीम के बीच मैच खेला गया जहां नेल्सन मंडेला बे जेंट्स ने एक आसान जीत दर्ज की।
मजांसी सुपर लीग में नेल्सन मंडेला बे जेंट्स ने डरबन हीट को हराया
इस टूर्नामेंट का 8वां मुकाबला शुक्रवार को पोर्ट एलिजाबेथ में डरबन हीट और नेल्सन मंडेला की टीम के बीच खेला गया। इसमें डरबन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 127 रनों का ही स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में नेल्सन मंडेला की टीम ने अपने शुरुआती बल्लेबाजो के जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर केवल 1 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की।
डरबन हीट की टीम पहले खेलते हुए बना सकी केवल 127 रन
इस मैच में नेल्सन मंडेला बे जेंट्स के कप्तान जॉन स्मट्स ने टॉस जीतने के साथ ही पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ऐसे में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी डरबन की टीम लगातार झटके लगे।

हाशिम अमला(12), हेनरिच क्लासेन(4) और डेविड मिलर(0) जैसे स्टार बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर सके 51 रनों तक आधी टीम पैवेलियन लौट गई। आखिर में कप्तान एल्बी मोर्केल 28, फिलेंडर 26 और केशव महाराज ने 22 रनों की पारी खेल इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
नेल्सन मंडेला बे जेंट्स की 9 विकेट से आसान जीत
नेल्सन मंडेला की टीम को एक आसान लक्ष्य मिला जिसे हासिल करने के लिए उतरे सलामी बल्लेबाज जॉन स्मट्स और मार्को मराइस ने 12.5 ओवर में ही 94 रनों की साझेदारी कर एक आसान जीत की पटकथा लिख दी।

मार्को मराइस 42 रन के स्कोर पर आउट हुए लेकिन इसके बाद जॉन स्मट्स के 62 रन और बेन डकेट के 21 रनों की मदद से केवल 1 विकेट के नुकसान पर ही 15 गेंदें रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post मजांसी सुपर लीग में डरबन हीट को नेल्सन मंडेला जेंट्स की टीम ने दी मात, अमला, मिलर जैसे दिग्गज रहे नाकामयाब appeared first on SportzWiki Hindi.