इंटरनेट डेस्क। वसीम जाफर इस समय रणजी ट्रॉफी में अपने चौको छक्को काजलवा बिखेर रहे है। वसीम जाफर ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। वसीम जाफर ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।
12वीं और इंजीनियर पास के लिए इस विभाग में निकली भारी भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। दांए हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में विदर्भ की और से खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ 153 रनों की विस्फोटक पारी खेली है। वसीम जाफर ने इस दौरान बड़ौदा के खिलाफ 284 गेंदों में 153 रन बनाने में 13 चौके और 2 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की।
IndvAus T20 : भारत के इस खिलाड़ी ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, चौंकाने वाला नाम
153 रनों की शानदार पारी की बदौलत वसीम जाफर रणजी ट्राफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। आपको बता दें कि वसीम जफर ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्राफी के मैच में फैज फजल 151 रन के साथ 300 रन की साझेदारी की। आपको बता दें कि यह चौथा अवसर है जब रणजी ट्राफी में 300 या इससे अधिक रन की साझेदारी की। इस मामले में उन्होंने विजय हजारे के रिकार्ड की बराबरी की। रणजी ट्राफी में वसीज जाफर के बाद सर्वाधिक रन बनाने के मामले में अमोल मजमूदार 9202 रन और देवेंद्र बुंदेला 9201 रन बनाने में सफल हुए है।