स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी व निर्णायक मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। यह वनडे सीरीज का आखिरी मैच है जिसे जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्ज़ा करना चाहेगी। इस मैच में भातीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने बल्ले से नहीं बल्कि विकेटकीपिंग में बनाया है।
बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे इंटरनेशनल में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और इसी के साथ वो वनडे के तीसरे सबसे कामयाब विकेटकीपर बन गए है।
यह सम्मान पाने वाले भारत के पांचवे खिलाड़ी बने राहुल द्रविड़, सचिन भी रह गए पीछे
Ind vs WI: सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब धोनी के इस रिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर
विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तिरुवनंतपुरम में पांचवें वनडे में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। धोनी ने पांचवें वनडे में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीरोन पॉवेल का शानदार कैच किया। कीरोन पॉवेल धोनी का वनडे में विकेट के पीछे रहकर 425वां शिकार हैं।
अपने वनडे करियर में धोनी ने 332 मैचों में 310 कैच और 115 स्टंपिंग के साथ कुल 425 शिकार किए। इस कैच के साथ धोनी के नाम यह क बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वही मार्क बाउचर के नाम 424 शिकार दर्ज हैं।
Herald