रोबिन उथप्पा भले ही आज भारतीय टीम का हिस्सा ना हो. लेकिन एक समय था जब इनकी प्रतिभा की वजह से ये भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बनने का माद्दा रखते थे. इनकी बल्लेबाजी की तकनीक के दिग्गज भी कायल थे. जब ये खिलाड़ी आगे बढ़ के छक्के लगाता तो देखने वाले देखते रह जाते. यह खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह स्थाई तौर पर तो नहीं बना सका. लेकिन आईपीएल में अपनी हर साल इस खिलाड़ी ने अपने प्रतिभा के अनरूप बल्लेबाजी की है.2007 के टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है. आज इस खिलाड़ी का जन्मदिन है. आइए इस मौके पर इनके बारे में कुछ रोचक जानकारी आप तक पहुचाएं.
साल 2006 में किया था डेब्यू
यह खिलाड़ी आज 33 साल का हो गया. भारतीय टीम की तरफ से इन्होने अपना डेब्यू 2006 में किया था. अपने पहले मैच में ही क्या गजब की बल्लेबाजी की थी इस खिलाड़ी ने. इस मैच में उथप्पा ने 86 रनों की पारी खेली थी.

The post बर्थ डे स्पेशल: छक्को की बरसात करने वाले रोबिन उथप्पा की कुछ अनसुनी बाते जिन्हें नहीं जानते होंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.