भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज 21 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बैन की अवधि को कम करने के लिए एक बार फिर विचार विमर्श करने जा रहा है। पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।
जिसके चलते इन दोनों खिलाड़ियों पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। फेयरफैक्स मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट बोर्ड अगले सप्ताह के शुरूआत में स्मिथ, वार्नर और बैनक्रॉफ्ट की सजा को कम करने के मुद्दे पर अहम बैठक बुला सकता हैं।
बेनक्राफ्ट की नौ महीने की सजा

दक्षिण अफ्रीका में मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने के मामलें में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सजा सुनाते हुए इसी साल पूर्व कप्तान स्मिथ और उप कप्तान वार्नर को अंतरराष्ट्रीय और राज्य क्रिकेट से बैन कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ कैमरून बेनक्राफ्ट को यह सजा महज नौ महीने की मिली थी। आगामी मैचों के चलते सीए ने यह फैसला इन खिलाड़ियों की इस सजा को कम करने की मांग पर किया हैं।
ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति जिम्मेदार

इस मामलें पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट संघ ने कहा था कि, “दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान हुई इस घटना के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति और कार्यप्रणाली भी उतनी ही जिम्मेदार है जितनी की ये दोनों खिलाड़ी हैं।”
बता दें स्मिथ और वार्नर ने अपने प्रतिबंध के आठ महीने पूरे कर लिए हैं वहीं बेनक्राफ्ट का प्रतिबंध इस दिसंबर में पूरा होगा।
प्रतिबंध रहे बरकरार

इस समबंध में बातचीत करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने कहा है कि, “स्मिथ और डेविड ,बेनक्रॉफ्ट पर लगा ये बेन लगातार बरकरार रहना चाहिए। ”
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की स्थिति इस समय कुछ ज्यादा अच्छी नहीं हैं। एक समय की सबसे मजबूत टीम इस समय कई मैचों में हार का सामना कर चुकी हैं। जिसके कारण स्मिथ और वार्नर को टीम में वापस लेने की मांग तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारत के खिलाफ स्मिथ-वार्नर की वापसी पर आई अपडेट, जॉनसन ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.