हाल के ही दिनों में धोनी को लेकर काफी ज्यादा सवाल उठ रहे है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि अब महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिये. इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी को इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी टीम में भी धोनी को शामिल नही किया गया था, जिसके बाद उनके टी-20 को भी लगभग खत्म मान लिया गया था.
वहीं अब इस बयान को लेकर डीजे ब्रावो का मानना है कि ऐसा कुछ भी नही है. धोनी अपने भविष्य का फैसला खुद ले सकते है. इसके अलावा वो इस समय अपने करियर के अंतिम दौर में है.
धोनी अपने करियर का फैसला खुद ले सकते है

स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए अपने इंटरव्यू में ब्रावो ने कहा कि
“महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी का करियर तबतक खत्म नहीं होगा, जबतक वो खुद उसके ऊपर फैसला नहीं लेते. हमेशा ही खिलाड़ियों के भविष्य के ऊपर कई कमेंट देखने को मिले हैं और महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को साबित किया है. यहां तक कि इस साल आईपीएल में भी उन्होंने खुद को साबित किया. उन्हें कब इस खेल से दूर जाना है, इस बात का फैसला वो ही लेंगे.”
धोनी के करियर पर उठ रहे है सवाल

आप को बता दें कि हाल के दिनों में धोनी की धीमी बल्लेबाज़ी उनके लिए मुसीबत बन गई है. धोनी कई बार मैच खत्म नही कर पाए है. इसके अलावा उनकी धीमी बल्लेबाज़ी की वजह से कई बार टीम इंडिया अंतिम ओवर्स में कोई भी बड़ा स्कोर नही बना पाई है. इसके अलावा धोनी को पहली बार इंग्लैंड में भारतीय फैन्स से निगेटिव रिस्पोंस मिला था, ये पहली बार था कि धोनी को इस तरह का अनुभव हुआ था.

इसके अलावा इस समय धोनी के वनडे स्थान पर भी सवाल उठ रहे है. इसका कारण भी उनकी बल्लेबाज़ी है. हालाँकि टीम मैनजेमेंट ने साफ़ कर दिया है कि धोनी उनके वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है.इसके अलावा टीम धोनी को एक बार फिर से मैच फिनिशर के रूप में ही देखना चाहती है.
हालांकि धोनी इस साल आईपीएल में अपनी फॉर्म को झलक दिखाई थी, लेकिन इसके बाद धोनी का बल्ला उनके रूठ गया और वो इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ख़ास नही कर पाए है. उनकी ख़राब फॉर्म की वजह से पहली बार उनका औसत भी 50 कम से हो गया था.
The post महेंद्र सिंह धोनी के सबसे करीबी माने जाने वाले डीजे ब्रावो ने बताया धोनी कब कर सकते हैं सन्यास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.