Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, जयंत यादव की कप्तानी में खेलेंगे कई बड़े नाम

एशिया कप 2018 रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीत लिया था. इसके बाद अंडर-19 एशिया कप 2018 भी भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीत लिया था. आपकों बता दें, कि अब जल्द ही एशिया कप अंडर-23 टूर्नामेंट खेला जाना हैं.

2 से 17 दिसंबर के बीच खेला जायेगा इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट

बता दें, कि इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट 2 से 17 दिसंबर के बीच श्रीलंका की धरती में खेला जाना हैं. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया हैं.

जयंत यादव को बनाय गया टीम का कप्तान 

बता दें, कि इस इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट के लिए जयंत यादव को कप्तान बनाया गया हैं. बता दें, कि जयंत यादव भारतीय टीम के लिए 4 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और एक वनडे मैच भी उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेला हुआ हैं.

भारतीय टीम के लिए उन्होंने 4 टेस्ट मैच में 45.00 की औसत से 228 रन बनाये हुए हैं. वहीं 11 विकेट भी उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लिए हुए हैं. उन्होंने भारत के लिए खेले एक वनडे मैच में एक विकेट हासिल किया हुआ हैं.

आईपीएल के कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिली जगह 

बता दें, कि भारत की इस टीम में आईपीएल के कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जगह मिली हैं. नितीश राणा, अंकित राजपूत, मयंक मारकंडे और शिवम मावी जैसे कई शानदार खिलाड़ियों को जगह मिली हैं.

युवा खिलाड़ी प्रभा सिमरन सिंह को भी भारत की इस टीम में शामिल किया गया हैं. इनकी ही कप्तानी में इस साल भारत ने अंडर-19 एशिया कप जीता था.

इस प्रकार हैं इमर्जिंग एशिया कप 2018 के लिए भारतीय टीम 

जयंत यादव (कप्तान), आरडी गायकवाड़, अथर्व ताइडे, अंकुश बैन्स (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रभा सिमरन सिंह, नितीश राणा, हिम्मत सिंह, एस मुलानी, अंकित राजपूत, प्रसिद्ध कृष्णा, सिद्धार्थ देसाई, मयंक मारकांडे, अतीत सेठ और शिवम मावी

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, जयंत यादव की कप्तानी में खेलेंगे कई बड़े नाम appeared first on SportzWiki Hindi.