Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंकाई टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान दिनेश चंदिमल चोटिल होकर बाहर

इंग्लैंड टीम और श्रीलंका टीम के बीच इनदिनों तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं. इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीत लिया था. इस सीरीज के अभी दो टेस्ट मैच और खेले जाने हैं. इसी बीच श्रीलंकाई टीम के लिए बहुत बुरी खबर आ रही हैं.

दिनेश चंदिमल हुए दो हफ़्तों के लिए टीम से बाहर 

बता दें, कि श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदिमल को ग्रोइन इंजरी हो गई हैं और अपनी इस इंजरी के चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं.

14 से 18 नवंबर के बीच पल्लेकल स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जायेगा, लेकिन इस टेस्ट मैच में श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदिमल नहीं खेल पाएंगे.

बता दें, कि श्रीलंकाई टीम पहले ही इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से पीछे हैं, इसलिए दिनेश चंदिमल का टीम से बाहर होना श्रीलंकाई टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका हैं.

चरित अस्लंका को किया गया है शामिल 

बता दें, कि चोटिल दिनेश चंदिमल की जगह चरित अस्लंका को टीम में शामिल किया गया हैं. बता दें, कि चरित अस्लंका 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें पहली बार श्रीलंका की टेस्ट टीम में चुना गया हैं. चरित अस्लंका बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों से टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते हैं. वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं.

 

.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
 

The post श्रीलंकाई टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान दिनेश चंदिमल चोटिल होकर बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.