भारत पाकिस्तान विश्व क्रिकेट में दो ऐसे देश हैं जो आपस में जब क्रिकेट खेलते हैं रोमांच चरम पर होता है.ऐसा ही एक मैच आज से 40 साल पहले पाकिस्तानी जमीं पर खेला गया था जहां पाक के खिलाफ एक विवादित मैच में भारत को हारना पड़ा. यह क्रिकेट इतिहास के सबसे विवादित मैचों में से एक गीना जाता है. उस दिन बीच मैदान में ऐसी घटना घटी जिसके चलते भारतीय बल्लेबाजों को हार स्वीकार करनी पड़ी.

टीम इंडिया के कप्तान बिशन सिंह बेदी थे
उस समय टीम इंडिया के कप्तान बिशन सिंह बेदी थे. इसी समय एकदिवसीय क्रिकेट की शुरुआत हुई थी. तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 3 नवंबर को पाकिस्तान के साहीवाल में खेला गया.
दरअसल हुआ यूं कि पाकिस्तानी कप्तान मुश्ताक मोहम्मद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पाक ने 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए. भारत को जीत के लिए 206 रन चाहिए थे.

भारत की तरफ से ओपनिंग करने आए अंशुमान गायकवाड़ ने शानदार पारी खेली. उन्हें सुरिंदर अमरनाथ का साथ मिला. हालांकि अमरनाथ 62 रन बनाकर आउट हो गए मगर गायकवाड़ 78 रन पर नाबाद डटे रहे. भारत को मैच जीतने के लिए 14 गेंदों में 23 रन की जरूरत थी.
उस वक्त भारत के हाथ में 8 विकेट थे सभी को लगा कि भारत यह मैच आसानी से जीत सकता है. अगले ओवर में पाकिस्तानी गेंदबाज सरफराज नवाज बॉलिंग करने आए.
बिशन सिंह गुस्से में भारतीय बल्लेबाजों को वापस पवेलियन ले गएं
नवाज ने लगातार चार गेंद बाउंसर फेंकी, जिससे बल्लेबाज चोटिल हो गए.भारतीय कप्तान बेदी ने इसके खिलाफ अपील की और अंपायर से इसे वाइड बॉल देने को कहा. मगर अंपायर बेदी की बात से सहमत नहीं हुए. फिर क्या बिशन सिंह गुस्से में भारतीय बल्लेबाजों को वापस पवेलियन बुला ले गएं. भारतीय बल्लेबाजों के वापस लौटते ही पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया गया.
The post भारत-पाकिस्तान के बीच वो मुकाबला जहाँ भारतीय टीम को बिना खेले मिली थी हार appeared first on SportzWiki Hindi.