Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरक्षा के आश्वासन के बाद क्रिकेटरों को पाकिस्तान भेजेगा बांग्लादेश

ढाका
बांग्लादेश सुरक्षा के बारे में पाकिस्तान से आश्वासन मिलने के बाद तीन साल में पहली बार क्रिकेट टीम को इस देश में भेजेगा। पाकिस्तान और श्रीलंका अगले महीने एशियाई क्रिकेट परिषद टूर्नामेंट की सह मेजबानी कर रहे हैं जिसमें बांग्लादेश कराची में अपने सभी ग्रुप मैच खेलेगा। वर्ष 2009 में श्रीलंका की टीम बस पर हमले के बाद से कई देशों ने पाकिस्तान से दूरी बना ली थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी थी। लेकिन धीरे धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है जिसमें जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने हाल के वर्षों में पाकिस्तान का दौरा किया। बांग्लादेशी टीम छह दिसंबर से शुरू हो रहे एमर्जिंग टीम एशिया कप के लिये जा रही है और यह 2015 के बाद उनका पहला दौरा होगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष निजामुद्दीन चौधरी ने कहा कि हमने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सुरक्षा का पूरा आश्वासन मिलने के बाद दौरे पर सहमति जतायी है।