Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आम दर्शक के बीच बैठकर CM पटनायक देखेंगे हॉकी विश्व कप, खरीदा 500 रुपए का टिकट

भुवनेश्वर 
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरूष हाकी विश्व कप के 27 नवंबर को होने वाले उदघाटन समारोह का पहला टिकट खरीदा और इसके लिए उन्होंने 500 रुपए का भुगतान किया जिससे कि वह दर्शक दीर्घा में ही बैठकर मैच का मजा ले सकते हैं। हॉकी इंडिया की सीईओ इलेना नोर्मन ने उदघाटन समारोह का टिकट पटनायक को सौंपा जो भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा। दूसरा समारोह 28 नवंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार पटनायक ने टिकट के लिए 500 रुपए का भुगतान किया। हॉकी इंडिया ने रविवार को घोषणा की थी कि विश्व कप उदघाटन समारोह के टिकटों की बिक्री शुरू होगी। सूत्रों ने कहा कि भुवनेश्वर में होने वाले उदघाटन समारोह के 10,500 टिकट जबकि 28 नवंबर को होने वाले समारोह के 30,000 टिकट बिकने की संभावना है।