स्पोर्ट्स डेस्क। कल ब्रिस्बेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच खेला गया पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ। पहले ही मैच में भारतीय टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 17 ओवरों में 158 रन बनाए। लेकिन डकवर्थ-लुइस नियम के हिसाब से भारत को 17 ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 169 ही बना सकी और चार रनों से मैच हार गई। इण्डिया की हार के बाद भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में ट्वीट किया।
India scoring more than Australia yet losing. Australia ke score par laga GST bhaari pad gaya. But a good thrilling game to start the series.#AUSvIND
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 21, 2018
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया कि 'भारत ने ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा स्कोर किया फिर भी वह हार गई।' उन्होंने आगे कहा कि ' बारिश के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्कोर पर लगा जीएसटी भारत के लिए भारी पड़ गया। लेकिन सीरीज शुरू करने के लिए एक अच्छा रोमांचकारी मैच था।'
बता दे कि बारिश के कारण मैच 17-17 ओवर का हो गया था। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। आखरी ओवर स्टोनिस ने डाला जिसमें उन्होंने तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमश: पांड्या और कार्तिक को पवेलियन भेज कर भारत को जीत से दूर कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लैन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 22 रनों पर 2 विकेट लेने वाले एडम जम्पा को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन शिखर धवन ने 76 रन बनाए। बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच 23 तारीख को मेलबर्न में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा और आखिरी मैच 25 को सिडनी में खेला जाएगा।
क्रुणाल पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पढक़र चौंक जाएंगे आप
Ind vs Aus: पहले टी 20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने खोला जीत से खाता, भारत को दी 4 रन से मात
कुलदीप यादव ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड की पीछें रह गए कई दिग्गज
Herald