आईसीसी ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज के बाद खिलाड़ियों की नई रैंकिंग घोषित की है। इसके साथ ही इसमें श्रीलंका- इंग्लैंड और बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के बीच हुई वनडे सीरीज के नजीते भी शामिल हैं। नई आईसीसी रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा फायदा वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शाई होप और शोमरोन हेटमायर को हुआ है।
टॉप 30 में पहुंचे दोनों बल्लेबाज
5 मैचों की सीरीज में शाई होप ने 62.50 की औसत से 250 रन बनाये थे और उन्हें 22 स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 25वें स्थान पर हैं और साथ ही वनडे में विंडीज टीम के वह नंबर एक बल्लेबाज हैं।

इस सीरीज युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने भी कई विस्फोटक पारियां खेली। हेटमायर ने 51.80 की औसत से 259 रन बनाये थे। वह अब 31 स्थान के फायदे के साथ शाई होप के नीचे 26वें स्थान पर पहुँच गए हैं।
भारतीय खिलाड़ियों की आईसीसी रैंकिंग
भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा अभी भी बल्लेबाजी आईसीसी रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वेस्टइंडीज सीरीज के बाद उन्हें 899 पॉइंट हो गए हैं वहीं रोहित शर्मा उनसे 28 पॉइंट पीछे हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज 4 स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 5वें से 9वें स्थान पर पहुँच गए हैं।
गेंदबाजों की बात करें तो 841 पॉइंट के साथ जसप्रीत बुमराह अभी भी नंबर एक पर कायम हैं। कुलदीप यादव भी 723 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हो 3 स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 8वें स्थान पर पहुँच गए हैं। सीरीज में 7 विकेट लेने वाले रविन्द्र जडेजा को 16 स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 25वें स्थान पर पहुँच गए हैं।
श्रीलंका इंग्लैंड सीरीज में मॉर्गन और डिकवेला को फायदा

इंग्लैंड के कप्तान इओन मॉर्गन ने श्रीलंका के खिलाफ 195 रन बनाये थे। इसके बाद वह 4 स्थान के फायदे से साथ 19वें स्थान पर पहुँच गए हैं। श्रीलंका के बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को भी 9 स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 27वें स्थान पर पहुँच गए हैं। गेंदबाजी में अकिला धनंजया करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 13वें स्थान पर पहुँच गए हैं।
बांग्लादेश के बल्लेबाजों में सौम्य सरकार 10 स्थान पर 51वें, इमरुल कायस 36 स्थान ऊपर 54वें स्थान पर पहुँच गए हैं। गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर मेहदी हसन 15 स्थान के फायदे के साथ 45वें स्थान पर पहुँच गए हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ICC RANKING: वनडे सीरीज के बाद जारी हुई रैंकिंग, रोहित को हुआ फायदा लेकिन 4 अंक पीछे होकर टॉप 10 से बाहर होने की कगार पर पहुंचा यह दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.