Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC Women’s WT20: सेमीफाइनल में भारत के हार के बाद हरमनप्रीत कौर पर फूटा प्रशंसको का गुस्सा, कौर की इस गलती को ठहराया जिम्मेदार

भारत को इंग्लैंड से 8 विकेट के साथ करारी हार मिलने के बाद अब आईसीसी महिला विश्व कप टी -20 के फाइनल मैच का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगा। मिताली के शानदार प्रदर्शन करने के बाबजूद भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

जिसके बाद से ही भारतीय टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर और कोच रमेश पवार सवालों के घेरे में आ गए हैं। इतना ही नहीं मिताली के फैंस हरमनप्रीत कौर के फैसले से काफी ज्यादा गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर मिताली के फैंस ने कोच रमेश और कप्तान हरमनप्रीत कौर को जमकर लताड़ा हैं।

कप्तान से सवाल भी किया गया हैं कि आखिर क्यों मिताली को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

हरमनप्रीत कौर ने दिया जवाब


बता दे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पूरी टीम मैच के दौरान महज 112 रनों पर सिमट गई।जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 17.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

टूर्नामेंट में आयरलैंड और पाक के विरुद्ध अर्धशतकीय पारी खेलने वाली बेहतरीन खिलाड़ी मिताली को इस महत्वपूर्ण मैच के लिए टीम में न शामिल करने की बात पर कहा, कि उन्‍हें इस बात का कोई खेद नहीं हैं। हमने जो भी फैसला किया हैं। वो टीम के बारें में सोच समझ कर किया हैं।

टीम के प्रदर्शन पर मुझे गर्व है


इस टूनामेंट के विषय पर उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि, “मुझे अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों पर गर्व है, कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में ऐसा प्रदर्शन दिया। कई बार आपको खेल के मैदान को देखते हुए टीम के अंदर बदलाव करना पड़ता हैं। वैसे इंग्लैंड की टीम ने इस मैच के दौरान बेहतरीन गेंदबाजी की हैं।”

इतना ही नहीं उन्होंने आगे बातचीत करते हुए कहा कि,

“हमारी टीम ने जो लक्ष्य इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। वो उस पिच पर बनाना आसान काम नहीं था। हमारी टीम युवा टीम हैं। हमें अपने आप को मानसिक रूप से दृढ़ होने के लिए अभी और काम करना होगा। यदि हम इस बात को सीख लेते है कि दबाव में कैसे खेला जाए तो हम निचिश्त तौर पर अपना खेल बदल लेंगे।”

सोशल मीडिया पर कोच और कप्तान को खरी खोटी

सोशल मीडिया पर मिताली राज के सपोर्ट में कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। टूर्नामेंट में लीग राउंड के दौरान दो हाफसेंचुरी बना चुकी मिताली राज को सेमीफाइनल मैच से बाहर कर देना। सबके लिए आश्चर्य चकित था। मैच के बाद से ही सोशल मीडिया पर सभी ने अपने -अपने कुछ ऐसे रिऐक्शन्स दिए हैं

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ICC Women’s WT20: सेमीफाइनल में भारत के हार के बाद हरमनप्रीत कौर पर फूटा प्रशंसको का गुस्सा, कौर की इस गलती को ठहराया जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.