Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC वनडे रैंकिंग: विराट कोहली शीर्ष पर काबिज, बुमराह भी बने नंबर वन

स्पोर्ट्स डेस्क। मंगलवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रित बमरा क्रमश: शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। कोहली और बूमरा दोनों भारतीय क्रिकेट टीम का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं। कोहली दुनिया के प्रमुख बल्लेबाज बने रहे, विराट को रैंकिंग में 899 अंक हासिल हुए हैं।


सहवाग ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन खिलाडिय़ों को करनी चाहिए ओपनिंग
क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान पर कदम रख सकते है ये दो खिलाड़ी, जानिए

टॉप 10 में बल्लेबाजों की लिस्ट में उप-कप्तान रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं और उनके 871 रेटिंग अंक हैं। इसके अलावा शिखर धवन भी टॉप 10 में शामिल हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन 767 अंक के साथ टॉप 10 में आठवें स्थान पर जगह बनाई है। वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 20 वें स्थान पर हैं।


इस पूर्व खिलाडी ने बढ़ाया सीनियर खिलाड़ियों का हौसला, कहा न्यू जीलैंड के हालात ऑस्ट्रेलिया जैसे नहीं

गेंदबाज की रैंकिंग के शीर्ष 10 में तीन भारतीय शामिल हैं, जिसमें जसप्रित बुमरा 841 अंकों के साथ नंबर एक स्थान पर बने हुए है। वही कुलदीप यादव तीसरे स्थान पर है और चहल 5वां स्थान पर है।आॅलराउंडर्स की बात करे तो इस लिस्ट में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर हैं उन्हें रैंकिंग में 353 अंक मिले हैं। अगर टीम की रैंकिंग की बात करें तो भारत 121 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि इंग्लैंड 126 अंक के साथ लिस्ट में टॉप पर है।



Herald