स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं आपको बता दें, अगर भारतीय टीम आज पहले टी20 मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो ये ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसकी लगातार पांचवीं टी20 जीत होगी। जो इससे पहले कोई देश नहीं कर पाया है।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 8 ओवर में 63 रन बना लिए (खबर लिखे जाने तक) है। पहला विकेट तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद ने लिया। उन्होंने डी अर्की शार्ट को कुलदीप यादव के हाथो कैच करवाया। क्रीज़ पर कप्तान आरोन फिंच 27 और क्रिस लीन 30 रन बनाकर खेल रहे है। क्रिस लीन बेहद तूफानी पारी खेल रहे है और उन्होंने खलील अहमद की गेंद पर लगातार 3 छक्के जड़े है।
जानकारी में बता दें, टीम इंडिया ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज का अंतिम मैच जबकि 2015-16 दौरे पर टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले अपने नाम किये थे। वहीं आपको बता दें, कप्तान कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया अभी जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। भारतीय टीम की अभी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी काफी शानदार है।
यह भी पढ़े:-
Ind vs Aus: क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली कर पाएंगे धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T-20 मैच के लिए 12 खिलाड़ियों का ऐलान, जानिए
IND vs AUS: ये वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने के लिए विराट और रोहित के बीच लगेगी रेस
Herald