Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: पहले टी 20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने खोला जीत से खाता, भारत को दी 4 रन से मात  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेला गया आज टी20 सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 4 रन से जीत लियाहै। आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में 153 रन बनाएं थे। क्योंकि बारिश के कारण मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा इसके बाद डेकवर्थ लुईस नियम के अनुसार मैच को 17 ओवर का कर दिया। लेकिन भारतीय टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पायी और 4 रन से मैच हार गयी।

आपको बता दे की लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन में से रोहित शर्मा कुछ कमाल कर पाए और आठ गेंदों में 7 रन बनाकर जेसन बेहेरेन्डोरफ की गेंद पर कप्तान आरोन फिंच को अपना कैच थमा बैठे। उसके बाद लोकेश राहुल (13) और कप्तान विराट कोहली (04) भी कुछ कमाल नहीं कर पाए लेकिन एक तरफ से शिखर धवन ने अपनी धमाकेदार पारी का आगाज रखा धवन ने 42 गेदों 76 रनों की पारी खेली साथ ही इस दौरान 10 चौके और 2 छक्के भी लगाए। लेकिन फिर भी भारतीय टीम को जित नहीं दिला पाए।

भारतीय टीम ने 17 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन का ही स्कोर बना पाई। भारतीय कप्तान विराट कोहली से इस दौरे पर काफी उम्मीद की जा रही थी। लेकिन भारतीय टीम ने अपने दौरे हार के साथ की है साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम की गेंदबाजी की बात करे तो एडम जम्पा मार्कस स्टोइनिस को दो-दो विकेट मिले तो वहीं जेसन बेहेरेन्डोरफ, बिली स्टेनलेक और एंड्रयू टाई ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

और ये भी पढ़े :

क्रुणाल पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पढक़र चौंक जाएंगे आप

IND vs AUS 1st T20: कंगारुओं ने रखा 174 रनों का लक्ष्य, भारत की जबरदस्त शुरुआत

Ind vs AusT20: ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत में बारिश ने डाली बाधा, मैच रुका



Herald