स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न के MCG (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
कप्तान विराट कोहली ने दूसरे मैच के लिए भी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है। चोटिल बिली स्टानलेक के स्थान पर नाथन कूल्टर नाइल को टीम में जगह मिली है। आपको बता दें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को आरोन फिंच के रूप में एक झटका लग चुका है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया के 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 10 रन हो गए है।
वहीं पहले मैच में चार रन से हारने वाली भारतीय टीम की नजरें सीरीज में बराबरी हासिल करने पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
टीमें इस प्रकार है:
भारत: 1 रोहित शर्मा, 2 शिखर धवन, 3 विराट कोहली (कप्तान), 4 केएल राहुल, 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 दिनेश कार्तिक, 7 क्रुणाल पंड्या, 8 भुवनेश्वर कुमार, 9 कुलदीप यादव, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 खलील अहमद।
ऑस्ट्रेलिया: 1 एरॉन फिंच (कप्तान), 2 डीर्सी शॉर्ट, 3 क्रिस लिन, 4 ग्लेन मैक्सवेल, 5 मार्कस स्टोइनिस, 6 बेन मैकडरमॉट, 7 एलेक्स केरी (विकेटकीपर), 8 एंड्रयू टाई, 9 एडम जांपा, 10 जेसन बेहरेनडोर्फ, 11 नेथन कूल्टर नाइल।
और ये भी पढ़े :
क्रुणाल पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पढक़र चौंक जाएंगे आप
IND vs AUS 1st T20: कंगारुओं ने रखा 174 रनों का लक्ष्य, भारत की जबरदस्त शुरुआत
Ind vs AusT20: ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत में बारिश ने डाली बाधा, मैच रुका
Herald