स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज़ का अंतिम और तीसरा मैच कल सिडनी में खेला जाएगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है क्योंकि जहां एक तरह कल के मैच में ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वही भारतीय टीम अंतिम मैच जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी। आपको बता दे की भारत अपना पहला मुकाबला हार गया था वही दूसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की भारत अभी तीन मैचो की सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है। अगस्त 2017 से भारत लगातार नौ टी20 सीरीज जीत चुका है। भारतीय कप्तान विराट कोहली हर हाल में मैच में किट दर्ज करना चाहेगे। साथ ही माना जा रहा है भारतीय टीम कुछ बदलाव के मैदान में उतर सकती है। आपको बता दे की भारत ने पिछली बार 2016 में ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
माना जा रहा है की अंतिम और तीसरा मैच कल चहल को मौका दिया जाएगा। साथ ही बताया जा रहा है की इस मैच में खलील अहमद को बाहर बैठाया जा सकता है क्योंकि अभी तक खलील काफी महंगे साबित हुए थे। साथ ही माना जा रहा है की अब अगले मैच में विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते है।
भारत
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, कुलदीप यादव, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, खलील अहमद, वाशिंगटन सुंदर में से।
ऑस्ट्रेलिया
आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडोर्फ, एलेक्स केरी, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन, बेन मैकडर्मॉट, ग्लेन मैक्सवेल, डी आर्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोयनिस, एंड्रयू टाई, एडम ज़म्पा।
Herald