Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI 5th ODI: जडेजा के आगे वेस्टइंडीज की टीम 104 रन पर पस्त

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एकदिवसीय सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिए जो बिल्कुल गलत साबित हुआ। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम 31.4 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। भारत के सामने मात्र 105 रन का लक्ष्य है।

भारतीय गेंदबाज़ शुरू से ही मेहमान टीम पर हावी नजर आये। तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले की ओवर में कैरन पॉवेल को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच करवाकर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद वेस्टइंडीज टीम की तास के पत्तो की तरह बिखरती चले गई। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए चार विकेट लिए खलील अहमद और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। वहीं भुवनेश्वर और कुलदीप को एक-एक विकट मिला।

वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान जैसन होल्डर (25) और मार्लोन सैमुएल्स (24) रन का अहम योगदान दिया।

टीम:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), कायरन पॉवेल, रोवमन पॉवेल, शाई होप, मार्लोन सैमुअल्स, शिमरोन हेटमायर, फेबियन एलेन, देवेंद्र बिशू, कीमो पॉल, केमार रोच और ओशाने थॉमस

यह भी पढ़े :-
Ind vs WI: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी वेस्टइंडीज, सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी भारत
NZ vs PAK : आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 2 रन से जीता पाकिस्तान
Ind vs WI: सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब धोनी के इस रिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर



Herald