Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त, 3-1 से जीती सीरीज

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत और वेस्ट इंडीज की सीरीज में इंडिया ने कमाल खेला है. जी हां, इंडिया ने 3-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया है. बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने पहला मैच अपने नाम किया था तो वहीं वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच टाई करा दिया और फिर तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी. चौथे मैच में भारत ने 224 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए बढ़त ले ली थी और आज का मुकाबला यह तय करेगा कि टीम इंडिया जीतती है या ट्रॉफी बांटती है.

आज टीम इंडिया ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है. आइये आपको बताते हैं किसने क्या कमाल किया है. विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया गुरुवार को यहां पांचवें वनडे मैच में सीरीज जीत के इरादे से मैदान में उतरी है. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ आगे चल रही है.

india vs westindies, live, तिरुवनंतपुरम, क्रिकेट, second wicket, cricket news

आज जहां सीरीज जीतने पर टीम इंडिया की नजर होगी, वहीं वेस्टइंडीज बराबरी करने के इरादे से उतरी है.

इसके पहले यह खबर मिली थी कि अगर आज टीम इंडिया ने मैच जीता तो वो सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगी लेकिन अगर हार मिली तो उसे वेस्टइंडीज के साथ खिताब बांटना पड़ेगा. वेस्टइंडीज ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. बता दें कि यह टीम इंडिया की बहुत बड़ी जीत है.

The post Ind vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त, 3-1 से जीती सीरीज appeared first on Live Cities.