Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी वेस्टइंडीज, सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी भारत  

इंटरनेट डेस्क। आज तिरुवनंतपुरम भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पांचवा और अंतिम मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। साथ ही वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। साथ ही आज के मैच में दोनों टीमों के लिए बारिश मुसीबत डाल सकती है। तक सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज से 2-1 से बढ़त बनाई हुई है। साथ ही दोनों ही टीम इस मुकबाले को हर हाल में जीतना चाहेगी।

Ind vs WI : वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका, आखिरी मैच से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

साथ ही बताया जा रहा है की टीमों के लिए काफी अहम है भारतीय टीम जहां इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। भारतीय टीम आज अंतिम वनडे मैच को जीतकर लगातार छठी सीरीज जीतने के पूरी कोशिश करेगी। इसके अलावा वेस्टइंडीज के टीम सीरीज में बराबरी पर आने का पूरा प्रयास करेगी। इसके अलावा भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के साथ मैदान में उतारा है भी वेस्टइंडीज ने टीम में एक बदलावकिया है।साथ ही आजपूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पास टीम इंडिया की ओर से दस हजार रन पूरे करने का मौका है। वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास अपने वनडे करियर 100 विकेट पूरे करने का मौका है।

पाकिस्तान की तरफ से नहीं मिला खेलने का मौका, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहता है यह खिलाड़ी

अंतिम 11 खिलाड़ी :

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कैप्टन), अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा

वेस्टइंडीज: कियरन पॉवेल, शाई होप (विकेटकीपर), मार्लन सैमुअल्स, शिमोन हेटमीर, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर (कैप्टन), फैबियन एलन, केमो पॉल, देवेंद्र बिशू, ओशाने थॉमस, केमर रोच

Ind vs WI: सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब धोनी के इस रिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर



Herald