भारत और विंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच आज खेला जा रहा है और इस वनडे सीरीज के बाद 4 नवंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है। 3 मैचों की टी-20 सीरीज में कुछ रोमांच देखने को मिल सकता है, क्योंकि विंडीज के लिए ये फॉर्मेट कुछ ज्यादा ही रास आता है।
ये हो सकती है पहले टी-20 में भारत की संभावित एकादश
टेस्ट और वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज के लिए भी तैयार है। टी-20 सीरीज में विराट कोहली के स्थान पर रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे।
तो आईए डालते हैं कोलकाता में होने वाले पहले टी-20 पर भारतीय संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर…..
रोहित शर्मा(कप्तान)
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक बार फिर से रेगुलर कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। ऐसे में इस सीरीज में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे।जिन पर दोहरी जिम्मेदारी रहेंगी।

शिखर धवन
भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेलना तय है जो अपने रेगुलर पार्टनर रोहित शर्मा के साथ भारतीय टीम की पारी की शुरुआत करेंगे।

केएल राहुल
वेस्टइंडीज के खिलाफ स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन विराट की गैरमौजूदगी में उन्हें नंबर-3 पर खेलने का मौका टी-20 सीरीज में जरूर दिया जाएगा।

दिनेश कार्तिक
भारत की टेस्ट और वनडे सीरीज से छुट्टी होने के बाद दिनेश कार्तिक को टी-20 सीरीज में कायम रखा है। दिनेश कार्तिक पर अपने आप को किसी तरह से साबित करने का मौका टी-20 सीरीज में मिलेगा।

ऋषभ पंत(विकेटकीपर)
भारतीय टीम में लंबे समय के बाद टी-20 सीरीज में महेन्द्र सिंह धोनी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में टीम की विकेटकींपिग की जिम्मेदारी युवा ऋषभ पंत के कंधों पर सौंपी गई है। ऋषभ पंत को धोनी की कमी को नहीं खलने देना का दबाव रहेगा।

मनीष पांडे
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे ने एक बार फिर से वापसी जरूर की है लेकिन ज्यादातर उन्हें बाहर बैंच को गरम करते ही देखा गया है। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिलने के प्रबल आसार हैं।

वॉशिंगटन सुंदर
भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की लंबे समय के बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है। वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक टी-20 करियर में प्रभावित किया है ऐसे में उन्हें मौका दिया जाना संभव है।

कुलदीप यादव
भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव तो अब तो भारतीय टीम के टी-20 फॉर्मेट में अहम हिस्सा बन चुके हैं। कुलदीप यादव पर एक बार फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम की गेंदबाजी ब्रिगेड की सबसे बड़ी ताकत तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टी-20 सीरीज में वापसी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ चोट के कारण टी-20 सीरीज मिस करने वाले बुमराह पर नजरें रहेंगी।

भुवनेश्वर कुमार
भारतीय टीम के स्ट्राइक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी इस फॉर्मेट में लंबे समय के बाद खेलते नजर आएंगे। भुवनेश्वर कुमार पर अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करने की उम्मीदें हैं।

युजवेन्द्र चहल
भारतीय टीम के युवा स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने इस फॉर्मेट में अपनी फिरकी से खास छाप छोड़ी है। युजवेन्द्र चहल को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में मौका नहीं मिला लेकिन टी-20 सीरीज में उनका नाम त है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI- पहले टी-20 मैच में धोनी-कोहली की गैरमौदजूगी में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.