Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 200 छक्के लगा सोशल मीडिया पर छाए हिटमैन रोहित शर्मा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वन डे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया. विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने आज टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. विंडीज ने आज टीम में दो बदलाव किये. वही भारत ने आज टीम में कोई भी बदलाव नही किये.

विंडीज के बल्लेबाज़ हुए फेल 

भारत के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में वेस्‍टइंडीज टीम ने बल्‍लेबाजी में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. टीम इंडिया के गेंदबाजों की ओर से दिए गए लगातार झटकों से इंडीज टीम आखिर तक उबर नहीं पाई और 31.5 ओवर में 104 रन बनाकर ढेर हो गई. वेस्‍टइंडीज के तीन बल्‍लेबाज कीरेनपॉवेल, शाइ होप तथा ऑशेन थॉमस बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे.

यही नहीं, रोवमैन पॉवेल (16), मार्लोन सैमुअल्स (24) तथा कप्तान जेसन होल्डर (25) के अलावा कोई भी कैरेबियाई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. वेस्‍टइंडीज का भारत के खिलाफ यह अब तक न्‍यूनतम स्‍कोर है, इससे पहले टीम वर्ष 1997 में पोर्ट ऑफ स्‍पेन में 121 रन बनाकर आउट हुई थी. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए.

भारत ने हासिल की आसान जीत 

105 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नही रही. धवन सिर्फ 6 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद विराट और रोहित ने टीम को संभाला. इस दौरान रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया.

जानिए किसने क्या कहा

The post INDvsWI: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 200 छक्के लगा सोशल मीडिया पर छाए हिटमैन रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.