Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI, पहला टी-20: हार के बाद भी कार्लोस ब्रेथवेट ने इस खिलाड़ी के तारीफ के पुल बांधे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। भारतीय टीम ने इस मैच को आसानी से 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारत के लिए खलील अहमद और क्रुणाल पांड्या ने डेब्यू किया वहीं विंडीज टीम के लिए भी 3 खिलाड़ी ने अपना टी-20 डेब्यू किया। हार के बाद भी कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने ओशैन थॉमस की तारीफ की।

हार पर कार्लोस ब्रेथवेट ने दिया बयान

वेस्टइंडीज की टीम ने 109 रन बनाये। इसके बाद भी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम में भारत को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने भारत के 5 बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

5 विकेट से मिली हार के बाद कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा

हमें दूसरे या तीसरे गियर में बल्लेबाजी ही नहीं की। हमें या तो तेजी से रन बनाये या फिर बिलकुल रन ही नहीं बनाये। जिस तरह से कीमो और एलन में एटीएम में बल्ले की उससे लगा कि यह विकेट 130-140 रनों का था। ओशैन थॉमस को लेकर चयनकर्ताओं का क्या प्लान है इसके बारे में मुझे ज्यादा पता नहीं है। उनसे मेरी बात भी हुई है। हम सभी कोशिश करेंगी की उन्हें सही रास्ता दिखाए।”

युवा थॉमस ने सभी को किया प्रभावित

वेस्ट की टीम इस दौरे पर युवा तेज गेंदबाज ओशैन थॉमस के साथ आई है। थॉमस को गुवाहाटी में हुए पहले वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला। पहले ही ओवर में उन्होंने शिखर धवन को पवेलियन भेज दिया लेकिन उनके बाद असफल रहे। उन्हें फिर अंतिम मैच में मौका दिया गया। उस मैच में भी उन्होंने शिखर धवन को आउट किया।

आज के मैच में उन्होंने अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने शिखर धवन को भी लगातार तीसरी बार बोल्ड किया। विंडीज टीम उनमें भविष्य देख रही है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsWI, पहला टी-20: हार के बाद भी कार्लोस ब्रेथवेट ने इस खिलाड़ी के तारीफ के पुल बांधे appeared first on SportzWiki Hindi.