भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरूआती दो टी-20 मैच भारत की टीम ने बड़े ही आसानी से अपने कर लिए थे. भारत इस टी-20 सीरीज में फिलहाल 2-0 के अंतर से आगे हैं.
अब सीरीज का तीसरा टी-20 मैच 11 नवंबर रविवार को चेन्नई में खेला जायेगा. इस सीरीज के तीसरे टी-20 मैच को भी भारत की टीम जीत हासिल कर सीरीज को 3-0 से जीतना चाहेगी.
स्टारस्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन पर किया जायेगा मैच का प्रसारण

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला तीसरा टी-20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स-1 में हिंदी कमेंट्री के साथ मैच का प्रासरण होगा. वहीं स्टार सपोर्ट-2 में इंग्लिश कमेंट्री में आप मैच का मजा ले सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स के एचडी चैनल्स पर भी मैच का लुफ्त आप उठा सकते हैं. दूरदर्शन में भी इस मैच का प्रसारण किया जाएगा.
जियो टीवी व हॉटस्टार पर भी देख सकते है लाइव स्ट्रीमिंग

जियो टीवी में आप इस मैच का मजा फ्री में ले सकते हैं. वहीं हॉटस्टार पर भी यह मैच दिखाया जाएगा. बता दें, कि यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मैच का टॉस 6.30 पर होगा.
अंतिम मैच के लिए भारतीय टीम में हुआ है बदलाव

बता दें, कि इस सीरीज के तीसरे व अंतिम मैच के लिए भारत की टीम में बदलाव हुआ हैं. दरअसल, भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और उमेश यादव को आराम दिया हैं.
वहीं सीरीज के अंतिम टी-20 मैच के लिए तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को टीम में जगह दी हैं. भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी हैं, इसलिए अंतिम टी-20 मैच में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव के साथ उतर सकती हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI : जाने कब, कहाँ और कैसे देखें भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच appeared first on SportzWiki Hindi.