Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI, पांचवां वनडे: जेसन होल्डर की इस छोटी सी गलती की वजह से भारत ने मैच और सीरीज पर जमाया कब्जा

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 5 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच खेला गया। भारत ने इस मैच को 9 विकेट से जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया। मैच में विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में आज कोई बदलाव नहीं किया गया वहीं विंडीज की टीम में दो बदलाव किये गए। चोटिल एश्ले नर्स और सलामी बल्लेबाज हेमराज चंद्रपॉल की जगह ओशैन थॉमस को टीम में जगह मिली।

104 रनों पर सिमटी विंडीज पारी

भारतीय टीम में पहले और दूसरे ओवर में भी मेहमान टीम को दो बड़े झटके दे दिए। पहले भुवनेश्वर कुमार ने कायरन पॉवेल और फिर जसप्रीत बुमराह ने शाई होप को पवेलियन भेज दिया। दोनों ही बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद मार्लन सैमुअल्स और रोवमन पॉवेल ने विंडीज की पारी संभालने की कोशिश की लेकिन रविन्द्र जडेजा ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया। विंडीज की पूरी टीम 104 रनों पर आउट हो गई।

उनके लिए कप्तान जेसन होल्डर ने 25 और मार्लन सैमुअल्स ने 24 रनों की पारी खेली। विंडीज के 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। भारत के लिए रविन्द्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद को 2-2 जबकि कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार को 1-1 विकेट मिला।

भारत ने जल्द खोया पहला विकेट

इस सीरीज में लगातार फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। उन्हें ओशैन थोमस ने आउट किया। धवन के बल्ले से सिर्फ 6 रन निकले। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर संभाल कर बल्लेबाजी की। अंत में दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना ली बदल दिया।

रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत ने 14.5 ओवर में मैच को अपना नाम कर लिया। रोहित 63 और विराट 33 रन बनाकर नाबाद रहे। विंडीज टीम के ओशैन थोमस को 1 विकेट मिला। अन्य गेंदबाज लगातार विकेट के लिए तरसते रहे।

मुश्किल पिच पर होल्डर ने चुनी बल्लेबाजी

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने आज सीरीज में पहली बार टॉस जीता। टॉस जीतने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला कर लिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजी ने लगातार विंडीज टीम को झटके दिए और सीरीज को टीम ने 3-1 से अपने नाम कर लिया।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsWI, पांचवां वनडे: जेसन होल्डर की इस छोटी सी गलती की वजह से भारत ने मैच और सीरीज पर जमाया कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.